Maiya Samman Yojana 14th Installment Release: 14वीं किस्त के 2500 रूपये दुर्गा पूजा से पहले मिलना शुरू, ऐसे करे स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana 14th Installment Release: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना के 14वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस योजना के जरिए राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने घर के खर्च पूरे कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें। अब तक 13 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और हर बार महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है।

इस बार 14वीं किस्त का पैसा त्योहार से पहले जारी किया जा रहा है ताकि महिलाएं आने वाले उत्सव के समय किसी परेशानी का सामना न करें। इस बार की किस्त में कुछ महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे तो कुछ महिलाओं को ₹5000 भी दिए जाएंगे। आइए जानते हैं इस बार की किस्त से जुड़ी सभी ताज़ा अपडेट।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्गा पूजा से पहले 14वीं किस्त का पैसा मिलना शुरू

मईया सम्मान योजना के 14वीं किस्त का पैसा दुर्गा पूजा से पहले ही महिलाओं को मिलना शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि महिलाएं अपने घर की जरूरी जरूरतें पूरी कर सकें और त्योहार को खुशी से मना सकें। आम तौर पर सरकार इस योजना की किस्तें किसी बड़े पर्व या अवसर पर जारी करती है।

पिछली यानी 13वीं किस्त करम पर्व पर दी गई थी, और अब 14वीं किस्त दुर्गा पूजा से पहले जारी हो रही है। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ₹2500 सीधे भेजे जाएंगे, जो उनके लिए त्योहारी सीजन का सहारा साबित होंगे।

इन महिलाओं को ₹5000 मिल रहे

मईया सम्मान योजना के 14वीं किस्त में सरकार ने उन महिलाओं के लिए भी खास इंतजाम किया है जिन्हें पिछली यानी 13वीं किस्त का पैसा किसी कारणवश नहीं मिल पाया था। ऐसे लाभार्थियों को Maiya Samman Yojana 14th Installment के साथ-साथ पिछली किस्त भी दी जा रही है। यानी इस बार उन्हें ₹5000 की राशि मिलेगी।

यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि किसी भी महिला को आर्थिक नुकसान न हो और हर पात्र महिला को उसका पूरा हक मिल सके। वहीं जिन महिलाओं को पहले से 13वीं किस्त मिल चुकी है, उनके खाते में केवल 14वीं किस्त की राशि यानी ₹2500 ही आएगी।

Maiya Samman Yojana 14th Installment के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  • योजना के अंतर्गत वही महिलाएं शामिल होंगी जिनके परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम है।
  • लाभ पाने के लिए महिला के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है और वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • अगर किसी महिला के परिवार के पास कार या जीप जैसे चार पहिया वाहन हैं तो वह इस योजना की पात्रता से बाहर हो जाएगी।

Maiya Samman Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में Maiya Samman Yojana 14th Installment का पैसा आया है या नहीं, तो इसके कई आसान तरीके हैं। सबसे पहले बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS आने का इंतजार करें, जिसमें खाते में पैसा जमा होने की जानकारी मिल जाती है। अगर SMS नहीं आया है तो आप बैंक जाकर एंट्री करवा सकती हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग, पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे ऐप्स की मदद से भी बैलेंस चेक किया जा सकता है।

इसके बाद सरकार ने मईया सम्मान योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in भी जारी किया है, जहां लॉगिन करके महिलाएं अपना भुगतान स्टेटस देख सकती हैं। इस ऑनलाइन सुविधा से महिलाएं घर बैठे यह जान सकती हैं कि उनके खाते में राशि भेजी गई है या नहीं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon